Here All tpyes of gujrati yojana's information available like,health,khedut, labour,child,old man,

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) 2023: ऑनलाइन अप्लाई, ब्याज दर, नियम | Pm Mudra Yojana 2023

pm mudra yojana2023
Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated

प्रधानमंत्री मुद्रायोजना(PMMY)2023:ऑनलाइन अप्लाई, ब्याज दर, नियम

Pradhanmantri Mudra Yojana के अंतर्गत देश के उद्यमियों को स्वयं का उद्योग आरम्भ करने के लिए रियायती दरों पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान कर रही है | Pradhan Mantri Mudra Yojana की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 8 अप्रैल 2015 को की गयी थी | जो भी इच्छुक लाभार्थी अपना उद्योग शुरू करना तथा अपने उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेना चाहते है वो लाभार्थी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है |आज हम इस योजना के बारे में सभी जानकारी जैसे पंजीकरण प्रकिया ,दस्तावेज़ ,पात्रता ,आवेदन आदि अपने इस  आर्टिकल में आपके  साथ साझा करने जा रहे है|

Pradhan Mantri Mudra Yojana 2023

 जो लाभार्थी स्वयं का कारोबार आरम्भ करना चाहते है तथा कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते है उन लाभार्थियों प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार बैंक द्वारा 10 लाख तक का लोन उपलब्ध करा रही है मुद्रा लोन लेने के लिए किसी गारेंटी की ज़रूरत नहीं होती है तथा  मुद्रा लोन चुकाने के लिए 5 वर्ष की अवधि बढ़ा दी गयी है | Pradhan Mantri Mudra Yojana  को तीन भागो शिशु  ऋण ,किशोर ऋण ,तरुण ऋण  में वर्गीकृत किया गया  है | योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा मार्च 2019 तक 18.87 करोड़ लाभार्थियों को शामिल किया है तथा अभी तक 9.27 लाख करोड़ रुपए योजना के अंतर्गत आवंटित किया है |

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य

हमारे देश के लोग जो अपना उद्योग शुरू करना चाहते है लेकिन आर्थिक तंगी होने के कारण उद्योग शुरू  नहीं कर पाते उन लाभार्थियों को भारत सरकार बैंक द्वारा 10 तक का लोन दिला कर आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा  योजना के ज़रिये आत्मनिर्भर बनाना और लाभार्थियों को सशक्त बनाना | लाभार्थियों को इस योजना के ज़रिये उचित पूंजी प्रदान करके उद्योग आरम्भ करने के लिए प्रोत्साहित करना है |

मुद्रा लोन के प्रकार

  • शिशु ऋण – शिशु ऋण के तहत 50 ,000 रूपये तक का ऋण बैंक द्वारा दिया जायेगा |
  • किशोर ऋण – किशोर ऋण के तहत 50 ,000 रूपये से लेकर 5 लाख रूपये तक का ऋण बैंक द्वारा दिया जायेगा |
  • तरुण ऋण – तरुण ऋण के तहत 5 लाख से लेकर 10 लाख तक का ऋण बैंक द्वारा दिया जायेगा

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ देश के उद्यमियों को प्रदान किया जायेगा ।
  • देश के उद्यमियों को स्वयं का उद्योग आरम्भ करने के लिए रियायती दरों पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान कर रही है ।
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार बैंक द्वारा 10 लाख तक का लोन उपलब्ध करा रही है
  • इस योजना के तहत लोन लेने के लिए आपको कोई गारेंटी नहीं देनी होगी ।
  • इस योजना के ज़रिये सरकार द्वारा लोन प्राप्त करके देश के लोग अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकते है ।

Pradhan Mantri Mudra Yojana के ज़रूरी दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • आवेदक का पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस ,पेनकार्ड
  • वोटर आई डी कार्ड
  • पिछले वर्षो की बैलेंस शीट
  • सेल्स टेक्स रिटर्न ,इनकम टेक्स रिटर्न
  • पत्र व्यवहार का पता
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 8 अप्रैल 2015 को आरंभ किया गया था।
  • इस योजना के माध्यम से गैर कॉरपोरेट, गैर कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को ₹1000000 तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले लोन को मुद्रा लोन कहा जाता है।
  • यह लोन कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन आदि द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत तीन प्रकार के लोन प्रदान किए जाते हैं जो की शिशु, किशोर एवं तरुण लोन है।
  • शिशु लोन के अंतर्गत ₹50000 तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
  • किशोर लोन के अंतर्गत ₹50000 से लेकर ₹500000 तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • तरुण लोन के अंतर्गत ₹500000 से लेकर ₹1000000 तक का लोन प्रदान किया जाता है।

ऋण प्रदान किए जाने वाली गतिविधियां

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत मुद्रा लोन आय एवं रोजगार सर्जन करने के उद्देश्य से दिया जाता है। यह लोन निम्नलिखित गतिविधियों के लिए प्रदान किया जाता है।

  • विक्रेता, व्यापारी, दुकानदार एवं अन्य सेवा क्षेत्र की गतिविधियों के लिए बिजनेस लोन।
  • मुद्रा कार्ड के माध्यम से कार्यशील पूंजी ऋण।
  • सूक्ष्म इकाइयों के लिए उपकरण वित्त।
  • केवल व्यवसायिक उपयोग के लिए परिवहन वाहन ऋण।
  • कृषि संबंध गैर कृषि आय सर्जन गतिविधियों के लिए ऋण जैसे कि मछली पालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन आदि।
  • ट्रैक्टर, टेलर के साथ था दो पहिया वाहन के लिए ऋण जिनका उपयोग केवल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत मुद्रा कार्ड

मुद्रा कार्ड एक प्रकार का डेबिट कार्ड होता है जो मुद्रा लोन धारकों को प्रदान किया जाता है। यह कार्ड सेविंग अकाउंट के एटीएम कार्ड की तरह काम करता है। इस कार्ड के माध्यम से आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। बैंक द्वारा आपके नाम पर एक लिमिट तक का लोन सेक्शन कर दिया जाता है। आप इस कार्ड के माध्यम से बैंक द्वारा सैंक्शन किए गए लिमिट तक का पैसा निकाल सकते हैं। इस कार्ड के माध्यम से बिजनेस की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।  मुद्रा कार्ड के माध्यम से मुद्रा ट्रांजैक्शन पूरी तरह से डिजिटल हो जाती हैं। इस कार्ड का उपयोग करके लाभार्थी देश के किसी भी कोने से एटीएम के माध्यम से पैसा निकाल सकता है और पॉइंट ऑफ सेल मशीन के माध्यम से भुगतान भी कर सकता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2023 में आवेदन कैसे करे?

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत आवेदन करके अपने उद्योग शुरू करने के लिए बैंक द्वारा लोन प्राप्त करना चाहते है तो नीचे दिए गए तरीको का उपयोग करना होगा |

  • सर्वप्रथम आवेदक को इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सम्बंधित बैंक से आवेदन फॉर्म प्राप्त करके भरना होगा |
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,मोबाइल नंबर ,आधार कार्ड नंबर आदि भरना होगा तथा सभी दस्तावेज़ों को अटैच करके सम्बंधित बैंक में जमा करना होगा |
  • इसके पश्चात् बैंक अधिकारी द्वारा आपका आवेदन फॉर्म तथा सभी दस्तावेज़ों को सत्यापित करके 1 महीने के अंदर लोन की धनराशि आपके बैंक अकॉउंट में भेज दी जाएगी |
  • इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा तथा मिलने वाली लोन धनराशि से आप अपना स्वयं का उधोग शुरू कर सकेंगे |

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना टोल फ्री नंबर डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • अब आपके सामने होम पर खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको पी एम एम वाई टोल फ्री नंबर के आगे लिखे हुए डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे सभी स्टतेवाइज टोल फ्री नंबर डाउनलोड हो जाएंगे।

पीएमएमवाई पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • अब आपके सामने होम पर खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगइन फॉर पी एम एम वाई पोर्टल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) 2023: ऑनलाइन अप्लाई, ब्याज दर, नियम | Pm Mudra Yojana 2023
  • अब आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरकर लॉगइन करना होगा।
  • इस प्रकार आप पी एम एम वाई पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

Helpline Number

हमने अपने आईडी लेख में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। या फिर आप ईमेल भी भेज सकते हैं। टोल फ्री नंबर को आप ऊपर दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके जान सकते हैं और ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।

  • Email Id- help@mudra.org.in

  • Important Downloads

    About the Author

    My Name Is Jayesh Bariya I'm From Gujrat I love to Share some help through Blog Article I am very interested in Help some people

    ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો

    Thanks
    Cookie Consent
    We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
    Oops!
    It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
    AdBlock Detected!
    We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
    The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
    Site is Blocked
    Sorry! This site is not available in your country.